फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Political party working on BJP principles: Katwal

भाजपा सिद्धांतों पर काम करने वाला राजनीतिक दल : कटवाल

Fri, 03 May 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Political party working on BJP principles: Katwal
भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर काम करने वाला राजनीतिक दल:कटवाल
विज्ञापन

-बोले,कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई नेता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर काम करने वाला राजनीतिक दल है। भाजपा किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला मजबूत सूत्र है। इसमें सभी धर्मों, पंथों और पद्धतियों का एक समान आदर किया जाता है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी होने का राग अलापने वाली कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई नेता। उसकी नियत भी साफ नहीं है। चुनाव से पहले जो लोग तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे थे, वे अब कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालने पर मजबूर हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत जेजवीं और तलाई जोन के पार्टी पदाधिकारियों, ग्राम केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इनमें जीतराम कटवाल ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के सांस्कृतिक मूल्य और परम वैभव प्राप्त करने के संकल्प के साथ पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रही है। देश में केवल भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसके पास तेज रफ्तार से चहुंमुखी विकास का ट्रैक रिकॉर्ड होने के साथ ही भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण भी है। तुष्टिकरण की राजनीति से दूर रहने वाली भाजपा का उद्देश्य सभी के लिए न्याय है। इसलिए वह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों व जनहितैषी योजनाओं से अवगत करवाने के साथ ही कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नापाक इरादों की पोल भी खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed