फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political news blspolitical news bls

Bilaspur News: राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन ने शुरू किया पोल खोल अभियान

Tue, 14 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
political news blspolitical news bls
-केंद्र सरकार लगातार हिमाचल को उसके अधिकारों से कर रही वंचित : हीरापाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ अपनी रणनीति को और तेज कर दिया है, खासकर हिमाचल प्रदेश को वित्तीय सहायता में सौतेला व्यवहार किए जाने के मुद्दे पर। प्रदेश के सह संयोजक ठाकुर हीरा पाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल को उसके अधिकारों से वंचित कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य को मिलने वाली मदद के मामले में भाजपा और केंद्र सरकार ने हमेशा आनाकानी की है और सिर्फ 10 फीसदी हिस्सा ही जारी किया गया है, जबकि प्रदेश को आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ था। कहा कि केंद्र सरकार का यह सौतेला रवैया कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है, क्योंकि उनकी योजनाओं को लागू करने में केंद्र की ओर से रुकावट डाली जा रही हैं। कहा कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राज्य के हितों के लिए काम करने के बजाय राजनीति कर रहे हैं और हर मुद्दे पर विरोध की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी अब भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार है। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन ने पोल खोल अभियान के तहत भाजपा के नेताओं की पोल खोलने और केंद्र सरकार के खिलाफ जन जागरुकता फैलाने का कार्य शुरू कर दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश के अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार का विरोध करने का पूरा प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed