{"_id":"5f8f1c898ebc3e9b9e6c64a0","slug":"political-bilaspur-news-sml349024354","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पदाधिकारी ने किस आधार पर किया सड़क का भूमि पूजन : रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पदाधिकारी ने किस आधार पर किया सड़क का भूमि पूजन : रामलाल
विज्ञापन
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री नयनादेवी जी रामलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने सीएम से सवाल किया है कि भाजपा के पदाधिकारी कौन सा आधार लेकर सरकारी योजनाओं के उद्घाटन कर रहे हैं।
रामलाल ने कहा कि क्या संवैधानिक तौर पर लोगों द्वारा चुने गए विधायक की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। टिक्कर-दौलाधार संपर्क सड़क का भूमि पूजन करने पर कड़ा एतराज जताया है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस बात पर संज्ञान लें कि जो व्यक्ति भाजपा का पदाधिकारी है उसको किस आधार पर सरकारी पैसे से बन रही सड़क के भूमि पूजन के लिए बुलाया गया। मौके पर जो ग्राम पंचायत प्रधान मौजूद था उसने सरकारी नर्सरी की भूमि पर अपना घर और निजी मंदिर तक बनवा लिया है। सरकार ऐसे लोगों से सरकारी योजनाओं का भूमि पूजन करवा रही है। उन्होंने कहा कि यह तो लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि टिक्कर-दौलाधार संपर्क सड़क के लिए पूर्व सरकार के समय 35 लाख रुपये स्वीकृत करवाए थे।
ठाकुर ने कहा कि दौलाधार सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 1987 में शुरू किया गया था। इसका भूमि पूजन पहले ही हो चुका है और पक्का करने के लिए धनराशि का प्रावधान भी किया था। अभी तक इसकी फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी नहीं हो पाई है तो ऐसे में भूमि पूजन करना भाजपा पदाधिकारी के लिए महंगा पड़ेगा। कहा कि लोक निर्माण विभाग के जो पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे उनके खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। क्योंकि जब तक फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिल जाती तब तक भूमि पूजन नहीं हो सकता। सरकार की योजनाओं का भूमि पूजन राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों से करवाना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर भी बड़े सवाल खड़े करता है।