{"_id":"5e30672f8ebc3e4b2a05e393","slug":"political-bilaspur-news-sml322462457","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार शीघ्र बेरोजगार युवाओं के लिए नीति बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार शीघ्र बेरोजगार युवाओं के लिए नीति बनाए
विज्ञापन
धारटटोह में युवा कांग्रेस की बैठक से पहले कार्यकर्ता।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मंगलवार को बिलासपुर युवा कांग्रेस की बैठक धारटटोह में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने की। उनके साथ प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस बलदेव ठाकुर एवं सचिव लोकसभा हमीरपुर वीरेंद्र संधू मौजूद रहे। बैठक में युवा कांग्रेस को मजबूत करने के बारे में रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर आशीष ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश के अंदर बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। बेरोजगारी से परेशान होकर हर दिन 36 युवा आत्मदाह कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हर 5 में से 2 युवा शिक्षा या प्रशिक्षण के चलते बेरोजगार है। आज देश की अर्थव्यवस्था दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है। इस मौके पर युवा कांग्रेस बिलासपुर के युवाओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बेरोजगारी रजिस्टर शुरू किया जाए और बेरोजगारी से जूझ रहे युवा साथियों को सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया करवाया जाए।
आशीष ठाकुर ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। अगर जल्द से जल्द केंद्र सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए नीति का गठन नहीं करेगी तो सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार एवं प्रशासन की होगी। इस मौके पर अजय, संदीप, अभिषेक, अक्षय, अक्षु, मनीष, लकी, अंकुश, प्रियांशु, बंटी व अन्य युवाओं ने भाग लिया।