फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

सीएए और एनआरसी की विरोधी नहीं है कांग्रेस : राठौर

Mon, 27 Jan 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
political
मैहरी काथला में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन संगठन की जिलाध्यक्ष कांता शर्मा की अध्यक्षता में मैहरी काथला में संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों और भारी मात्रा महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल के प्रभारी गगनदीप सिंह व हिमाचल प्रदेश के संयोजक दीपक राठौर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक दीपक राठौर ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए पंचायतों का मजबूत होना जरूरी है। इसी के लिए संगठन काम कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जो देश का माहौल बनाया जा रहा है। उससे संविधान की अवहेलना हो रही है तथा लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। केंद्र सरकार देश की मौजूदा समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए और अपने वोटों के ध्रुवीकरण के लिए धार्मिक उन्माद फैला कर आग से खेलने की कोशिश कर रही है जो भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठौर ने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति सबसे बुरे दौर से गुजर रही है तथा बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर को जरूरत है कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए लेकिन सरकार उसकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सीएए व एनआरसी की विरोधी नहीं है लेकिन उसके पीछे जो भाजपा की मंशा छुपी हुई है कांग्रेस पार्टी उसका विरोध कर रही है। कहा कि जाति व धर्म के नाम पर होने वाले हर फैसले का कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव जगदीप सिंह, संगठन के प्रदेश सचिव राजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष कांता शर्मा, घुमारवीं ब्लॉक के अध्यक्ष कुलजीत ठाकुर, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर लद्दा पंचायत की प्रधान अंजना धीमान, कोठी की प्रधान सुनिता धीमान, गुरदास सुमन, अनिल चौहान, प्रदेश सह संयोजक हीरापाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed