{"_id":"5db8766a8ebc3e93d22920cb","slug":"political-bilaspur-news-sml3124098169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह रक्षक चालकों से भी भरे जाएं अग्निशमन विभाग के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह रक्षक चालकों से भी भरे जाएं अग्निशमन विभाग के पद
विज्ञापन
विजयपुर में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकर्ता जेपी नड्डा से मिलते होमगार्ड के जवान।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं(बिलासपुर)। राज्य होमगार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने नड्डा से उनकी मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की है।
एसोसिएशन के प्रधान विरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान प्यार सिंह, प्रकाश चंद, बिशन चंद, कन्हैया लाल, नानक चंद, बलदेव पटियाल, भूप सिंह, विजय कुमार, मुकेश, अवतार सिंह, कुनाल सिंह सहित अन्य गृह रक्षकों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग में जिस प्रकार से फायर मैन की शतप्रतिशत भर्ती गृह रक्षकों से की जाती है उसी प्रकार गृह रक्षक चालकों से ही अग्निशमन विभाग के पद भरे जाएं ताकि वर्षों से जो गृह रक्षक चालक अग्निशमन की गाड़ियां चला रहे हैं उनको भी पक्की नौकरी मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस मांग के पूरा होने से प्रदेश भर के गृह रक्षक चालकों को भरपूर लाभ मिलेगा। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गृह रक्षक उपस्थित थे।