{"_id":"56fac4ef4f1c1b9d38f00638","slug":"police-recriutment","type":"story","status":"publish","title_hn":"295 युवाओं सीना और लंबाई कम होने की वजह से हुए बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
295 युवाओं सीना और लंबाई कम होने की वजह से हुए बाहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
लुहणू में चल रही पुलिस की भर्ती के दौरान उपस्थित युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में पुलिस विभाग द्वारा घुमारवीं रोजगार उप कार्यालय के तहत पंजीकृत युवाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय भर्ती में 2295 युवाओं ने भाग लिया है। हालांकि भर्ती के लिए कुल 3172 युवा पंजीकृत हुए थे, लेकिन इनमें से 2295 युवाओं ही भर्ती के लिए पहुंचे। इस दौरान 295 चेस्ट और लंबाई कम होने बाहर हुए तो 144 युवाओं के दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से बाहर हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से ही युवा पूरे जोश और दमखम के साथ भर्ती में भाग लेने के लिए पहुंचे। भर्ती होने के लिए युवाओं ने मैदान में खूब पसीना बहाया। पुलिस विभाग के आलाधिकारियों और कर्मी भर्ती स्थल पर तैनात रहे।
विज्ञापन
पूरा दिन युवा भर्ती की विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरते नजर आए। जिसमें शारीरिक दक्षता विशेष रही। उधर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बुधवार को सदर रोजगार कार्यालय के तहत पंजीकृत युवाओं की भर्ती आयोजित होगी।
विज्ञापन
सदर बिलासपुर के युवाओं के लिए भर्ती आज
30 मार्च को रोजगार कार्यालय सदर बिलासपुर के अधीन पंजीकृत युवाओं की भर्ती होगी। 31 मार्च को उप रोजगार कार्यालय श्री नयनादेवी के तहत पंजीकृत युवा और एक अप्रैल को महिलाओं और एक चालक के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। जिला में 67 पुरुषों, 17 महिलाओं और एक चालक के पद भरे जाएंगे। इसके तहत जिला के करीब पांच हजार युवाओं और युवतियों ने आवेदन किए हैं।