फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police reach the root of the drug network; three smugglers arrested.

Bilaspur News: ड्रग नेटवर्क की जड़ तक पहुंची पुलिस, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police reach the root of the drug network; three smugglers arrested.
पुलिस ने पहले से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर की कार्रवाई
विज्ञापन

एक अमृतसर, एक कांगड़ा के नगरोटा बगवां और एक मंडी का रहने वाला है आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केवल मादक पदार्थ बरामद करने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि ड्रग तस्करी की पूरी सप्लाई चेन को खंगालते हुए तीन अलग-अलग मामलों में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक स्थापित कर नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य नशा बेचने वालों के साथ-साथ इसके पूरे तंत्र को खत्म करना है।
पहले मामले में 4 अगस्त को थाना झंडूता पुलिस ने बैहनाजट्टां के पास गश्त के दौरान जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी गुरदीप सिंह से 6.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान बैकवर्ड लिंक स्थापित करते हुए पुलिस मुख्य सप्लायर तक पहुंची। इसके बाद अमृतसर में दबिश देकर सुल्तानपुर मार्ग निवासी अमरजीत सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में 2 अगस्त को स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने बलोह-मल्यावर लिंक मार्ग पर बस की जांच के दौरान पंजाब के गुरदासपुर निवासी रुबल से 121.44 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जांच में मिले तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर फॉरवर्ड लिंक स्थापित किया गया। इसमें खुलासा हुआ कि यह खेप कांगड़ा के नगरोटा बगवां क्षेत्र के बडोह निवासी राकेश कुमार तक पहुंचाई जानी थी, जो इसे स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने राकेश कुमार को हणोगी से गिरफ्तार कर लिया। राकेश पर चिट्टा तस्करी के तीन मामले पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में 3 अगस्त को एसडीटी ने बलोह के पास बस की जांच के दौरान अमृतसर निवासी 22 वर्षीय युवती से 58 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, मनी ट्रेल और पूछताछ के आधार पर फॉरवर्ड लिंक स्थापित किया गया। जांच में सामने आया कि यह हेरोइन मंडी के कटौला निवासी टैक्सी चालक दीपक कुमार को सप्लाई की जानी थी, जो इसे स्थानीय क्षेत्र में बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस आगे की जांच कर रही है।


कोट

पुलिस नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है। अब कार्रवाई केवल मादक पदार्थ बरामद करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ड्रग्स की पूरी सप्लाई चेन, वित्तीय लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।
-अभिषेक धीमान,एसपी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed