फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police got important clues in the theft in broad daylight

Bilaspur News: दिन दहाड़े घर में हुई चोरी में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Tue, 23 Jul 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police got important clues in the theft in broad daylight
-क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी क्षेत्र के लंझता पंचायत के डड़वाड़ा गांव के घर में दिन दहाड़े हुई चोरी में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस चोरी की गुत्थी को सुलझाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोरी दोपहर 11:00 से 12:30 बजे के बीच में हुई है। वहीं अकेले व्यक्ति के इस चोरी की वारदात में शामिल होने की आशंका है। सोमवार को हुई चोरी की वारदात में सोने के आभूषण चोरी होने का पता चला था, वहीं अब मकान मालिक के अनुसार लैपटॉप व मोबाइल फोन भी घर से गायब हैं। मकान मालिक बलबीर ने बताया कि जिस समय उन्हें घर में चोरी होने का पता चला था उस समय अलमारी से सोने के आभूषण चोरी होने का ही पता चला था। शाम को जब दूसरे कमरे में देखा तो वहां का सामान भी बिखरा हुआ था। इस कमरे में रखा लैपटॉप व मोबाइल फोन भी गायब है। चोरी की घटना के बाद जहां पुलिस ने फिंगर प्रिंट आदि जुटाए थे। पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं चंद्रपाल भी देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस चोरी की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है। भराड़ी पुलिस थाना प्रभारी देवानंद ने कहा कि चोरी के संदर्भ में पुलिस जांच कर रही है। चोरी का आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed