{"_id":"6a7a150dbcb25a3c9803e9e3","slug":"police-crack-down-on-drug-network-85-arrested-in-45-days-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165259-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 45 दिन में 85 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 45 दिन में 85 गिरफ्तार
विज्ञापन
51 एनडीपीएस केस दर्ज; 700 ग्राम चिट्टा बरामद, बैकवर्ड लिंक से दूसरे राज्यों के नौ प्रमुख तस्कर दबोचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए बिलासपुर पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 161 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार इन मामलों में करीब एक किलोग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई का मुख्य फोकस नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क तक पहुंचने पर है।
पिछले 45 दिनों में ही एनडीपीएस एक्ट के तहत 51 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें अधिकांश मामले इंटरमीडिएट और कमर्शियल मात्रा से जुड़े हैं। इन मामलों में 85 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान करीब 700 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने नशे के मामलों में केवल नशा रखने या बेचने वाले आरोपियों तक सीमित कार्रवाई करने के बजाय बैकवर्ड लिंक इन्वेस्टिगेशन पर विशेष जोर दिया है। इसके तहत गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे की खेप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी अभियान के तहत पिछले 45 दिन में दूसरे राज्यों से जुड़े नौ प्रमुख नशा तस्करों को बैकवर्ड लिंक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
कोट
नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। हमारा फोकस केवल नशे की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि बैकवर्ड लिंक की जांच के माध्यम से नशे की सप्लाई के स्रोत और पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर उसे ध्वस्त करना है। आने वाले समय में भी नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर