{"_id":"660ab27e253f452b6300b6d9","slug":"police-caught-2505-bottles-of-liquor-in-code-of-conduct-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-115335-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आचार संहिता में पुलिस ने पकड़ी 2,505 बोतल शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आचार संहिता में पुलिस ने पकड़ी 2,505 बोतल शराब
विज्ञापन
- लाइसेंस धारकों ने 3,336 बंदूकें थानों में कराई जमा
- 534 ग्राम चरस, 45.34 ग्राम चिट्टा भी किया बरामद
- पंजाब सीमा पर 9 जगहों पर की गई नाकाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न मामलों में 2,505 बोतल बरामद की हैं, जबकि 5,400 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया है। इसके अलावा मादक पदार्थ अधिनियम के दर्ज मामलों में 534.79 ग्राम चरस, 45.34 ग्राम चिट्टा और 30 नशीली गोलियां बरामद की हैं।
डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले में आबकारी अधिनियम के तहत 31 मामले दर्ज किए हैं। इनमें 32 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। इन आरोपियों से देसी शराब की 2,450 बोतलें, अंग्रेजी शराब की 55 बोतलें, 40 लीटर अवैध शराब बरामद की गई हैं। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 10 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि आदर्श चुनाव संहिता के दौरान आबकारी मामलों, मादक पदार्थ तस्करी मामलों, हथियारों को जमा करने, भगोड़े आरोपियों और गैर जमानती वारंट मामलों पर विशेष ध्यान रहता है। जिले के 6,104 हथियार लाइसेंस धारकों में से 3,336 धारक अपनी बंदूकें जिले के 8 थानों में जमा कर चुके हैं। वहीं, 4 भगोड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि गैर जमानती वारंट वाले 24 आरोपियों को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के साथ लगती पंजाब की सीमा पर 9 जगह नाकाबंदी की गई है। इन नाकों पर हर आने जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है।