{"_id":"d6facd81d9a1fc1913657974833fa608","slug":"police-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से बदसलूकी पड़ी महंगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से बदसलूकी पड़ी महंगी, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 03 Feb 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में गायनी विशेषज्ञ डा. पंकज के साथ बदसलूकी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान बाधा पहुंचाने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर, चिकित्सकों ने इस तरह की घटना पर गहरी चिंता प्रकट की है।
गौरतलब है कि मंगलवार को आपातकालीन में तैनात गायनी विशेषज्ञ डा. पंकज के साथ एक व्यक्ति ने बदसलूकी की थी। इसके बाद चिकित्सकों ने विरोध स्वरूप करीब एक घंटे तक ओपीडी बंद रखी।
डा. पंकज की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 504, 506, 186 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में डा. पंकज ने कहा है कि वह आपातकालीन सेवा में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति वहां आया और जब उन्होंने उसे जनरल ओपीडी में जाने को कहा तो आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।
विज्ञापन
यहां तक कि उसने उसके साथ गाली गलौज भी किया। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।