फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police arrested two people, including a woman, from Kullu in connection with the 518-gram heroin case.

Bilaspur News: 518 ग्राम हेरोइन के मामले में पुलिस ने कुल्लू से पकड़े महिला सहित दो लोग

Tue, 30 Sep 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two people, including a woman, from Kullu in connection with the 518-gram heroin case.
एनडीपीएस मामले में पहले जेल में रह चुकी है महिला, जमानत पर है बाहर
विज्ञापन

अमृतसर का रहने वाला है व्यक्ति, लंबे समय से कुल्लू में रह रहा
कोई छोटा गिरोह नहीं, बड़ा है नेटवर्क, लंबे समय से नशे के धंधे में सक्रिय

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पंजाब के दो युवकों से करीब 30 लाख रुपये की 518 ग्राम हेरोइन बरामद करने के बाद पुलिस ने अब इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक व्यक्ति और एक महिला शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने कुल्लू में दबिश देकर पकड़ा। महिला इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल से जमानत पर बाहर है।
पुलिस ने सोमवार को फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा पर नाका लगाया था। इसी दौरान पंजाब से आए दो युवकों की गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उनके पास से 518 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह खेप कुल्लू में सप्लाई करने के लिए ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को साथ लेकर कुल्लू में दबिश दी। वहां पुलिस ने एक व्यक्ति और एक महिला को दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार महिला कुल्लू की रहने वाली है और हाल ही में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल से जमानत पर रिहा हुई थी। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वहीं, गिरफ्तार व्यक्ति मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला बताया जा रहा है, जो पिछले लंबे समय से कुल्लू में रह रहा था। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि यह कोई छोटा गिरोह नहीं बल्कि बड़ा नेटवर्क है, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इतने बड़े स्तर पर यह नेटवर्क किसके साथ मिलकर काम कर रहा था और चिट्टे की खेप कहां-कहां सप्लाई की जानी थी। पुलिस को फिलहाल गाड़ी के ड्राइवर की संलिप्तता के कोई सबूत नहीं मिले हैं, क्योंकि आरोपियों ने यह गाड़ी अमृतसर से कुल्लू के लिए ऑनलाइन बुक की थी।
विज्ञापन

सोमवार को चिट्टे के साथ पकड़े गए दोनों युवकों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, कुल्लू से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति और महिला को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि कि हम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। ऐसे बड़े नेटवर्क को उजागर करना हमारी प्राथमिकता है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। लगातार नाके और सतर्कता के जरिए क्षेत्र में नशे के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed