फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police arrested on person in majari village bilaspur and 3840 drugs capsules recover in cheking from his house

छापेमारी के दौरान चारपाई के पायों से 3840 नशीली गोलियां बरामद

Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
police arrested on person in majari village bilaspur and 3840 drugs capsules recover  in cheking from his house
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना पुलिस ने एक घर से प्रतिबंधित दवाइयों की 3840 गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोट कहलूर थाना पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि मजारी गांव का भजन सिंह नशीली दवाइयों की खरीद-फरोख्त करता है। पुलिस ने भजन सिंह के घर पर दबिश दी।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान एक कमरे में लगी चारपाई के पाइपनुमा चारों पावों के ढक्कन खोलकर चेक किए तो प्रतिबंधित दवाइयों के 64 पत्ते पाए गए। गिनती करने पर इनमें कुल 3840 गोलियां पाई गईं। पुलिस के मुताबिक इन गोलियों को नशे के रूप में प्रयोग किया जाता है। डीएसपी श्री नयनादेवी पूरन चंद ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed