फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police alert regarding municipal and panchayat elections, sensitive booths identified

Bilaspur News: नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील बूथों की पहचान

Thu, 07 May 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 07 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police alert regarding municipal and panchayat elections, sensitive booths identified
वीएम स्ट्रॉन्ग रूम पर 24 घंटे सुरक्षा, निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस ने कसी कमर
विज्ञापन

182 पंचायतों और 1140 वार्डों में होंगे चुनाव, पुलिस ने बनाई चरणबद्ध तैनाती योजना
मतदान से 48 घंटे पहले पंजाब सीमा पर बढ़ेगी चौकसी, फ्लाइंग स्क्वाड टीमें सक्रिय

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि चुनाव से जुड़े सभी संवेदनशील पहलुओं पर नजर रखी जा रही है और चरणबद्ध तरीके से पुलिस बल की तैनाती शुरू की जाएगी।
17 मई को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए निर्धारित स्थलों पर रखी गई ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। स्ट्रॉन्ग रूम में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था लागू है। वहीं 26, 28 और 30 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए बैलेट पेपर स्ट्रॉन्ग रूम पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिले में नगर निकाय चुनावों के तहत चार नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों के कुल 34 वार्डों में मतदान होगा, जबकि पंचायती राज संस्थाओं के तहत 182 पंचायतों और 1140 वार्डों में चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। इसके अलावा जिला परिषद और बीडीसी चुनाव भी आयोजित होंगे। पुलिस प्रशासन ने सभी पोलिंग स्टेशनों का वर्गीकरण करते हुए उन्हें अति संवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य श्रेणियों में बांटा है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की योजना तैयार कर ली गई है। ईवीएम और बैलेट बॉक्स की मूवमेंट के दौरान भी पुलिस बल पोलिंग पार्टियों के साथ रहेगा।
विज्ञापन

एसपी संदीप धवल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद विशेष टीमें फील्ड में सक्रिय कर दी गई हैं। ये टीमें फ्लाइंग स्क्वायड की तरह निगरानी और छापा मार रही हैं। उन्होंने बताया कि मतदान से 48 घंटे पहले पंजाब सीमा से लगते क्षेत्रों में विशेष निगरानी और सीलिंग प्रक्रिया लागू की जाएगी। सीमा से आने-जाने वाली गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed