फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PO cell caught accused absconding for 9 years

Bilaspur News: पीओ सेल ने 9 साल से फरार आरोपी दबोचा

Sat, 16 Dec 2023 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
PO cell caught accused absconding for 9 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पीओ सेल ने 9 साल से फरार चल रहे सरकारी काम में बाधा पहुंचाने वाले एक आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत ने भगोड़ा करार दिया था।

लखविंदर सिंह उर्फ लड्डी निवासी गांव एकल गद्दा, तहसील खंडूर, जिला तरनतारन पंजाब के खिलाफ 2007 में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और धमकियां देने के आरोप में सदर थाना में मामला दर्ज था। पुलिस ने मामलों को जिला अदालत में दायर किया। अदालत की ओर से आरोपी को पेशियों पर हाजिर होने के लिए समन, वारंट आदि जारी किए लेकिन वह नदारद रहा। इस पर अदालत ने 2014 में उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। इसके बाद से पीओ सेल और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कुछ दिन पहले पीओ सेल को सूचना मिली की लखविंदर इन दिनों अपने गृह नगर में है। पीओ सेल की टीम में शामिल मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, सुरेश कुमार, आरक्षी रविंदर कुमार और मनीष कुमार ने तरनतारन पहुंचे। वहां खंडूर साहिब से लखविंदर को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed