फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PM Vishwakarma Yojana will strengthen Vocal for Local: Mahendra

वोकल फॉर लोकल को मजबूती प्रदान करेगी पीएम विश्वकर्मा योजना : महेंद्र

Mon, 23 Oct 2023 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana will strengthen Vocal for Local: Mahendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। देश को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना प्रारंभ करने से पारंपरिक और ग्रामीण कारीगरों के हुनर को नई दिशा और गति मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई इस योजना से देश के लाखों कारीगर लाभान्वित और कुशल होंगे। पीएम विश्वकर्मा योजना से भारत को पारंपरिक कला और कारीगरों को अपने हुनर और प्रतिभा को विश्व भर में दिखाने के अवसर प्राप्त होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि इस योजना से मोदी सरकार विश्वकर्मा साथियों के सामर्थ्य और समृद्धि बदलने के लिए सहयोगी साबित होगी। हजारों वर्ष की अपने देश की पारंपरिक तकनीक और कुशलता के संरक्षण और संवर्धन के लिए यह योजना मददगार और सहायक सिद्ध होगी। कहा कि इस योजना में 18 अलग-अलग तरह के काम करने वाले विश्वकर्मा (कारीगरों) को शामिल करके लाभ देने की योजना केंद्र सरकार ने प्रारंभ की है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर अपने हुनर से अपनी कला की परंपरा का संरक्षण करने वाले बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, धोबी, राज मिस्त्री, माला बनाने वाला, कपड़े का काम करने वाला अन्य लोगों को शामिल करने का निर्णय ऐतिहासिक है। जो सामान इन विश्वकर्मा (कारीगरों) द्वारा बनाया जाएगा उसको ब्रांडिंग और पैकेजिंग से लेकर मार्केटिंग में भी सरकार सब प्रकार का सहयोग करेगी। पीएम विश्वकर्मा योजना 'वोकल फॉर लोकल ' को मजबूती प्रदान करेगी तथा भारत की परंपरा और हुनर को संरक्षण प्रदान करके देश की आर्थिकी को सुदृढ़ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed