फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Players showed their strength on the birth anniversary of hockey magician

Bilaspur News: हॉकी के जादूगर की जयंती पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 29 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength on the birth anniversary of hockey magician
साई एनटीपीसी खेल छात्रावास कोलडैम में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मानित विजेता खिलाड़ियों के साथ
साई एनटीपीसी खेल छात्रावास में वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


रोईंग प्रतियोगिता में श्रेया, प्रिया की जोड़ी ने हासिल किया पहला स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती यानी राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर साई एनटीपीसी खेल छात्रावास कोल डैम में वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रावास की 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर एनटीपीसी महाप्रबंधक हाइड्रो मधुकर अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
रोईंग युगल में श्रेया चंदेल और प्रिया ठाकुर की जोड़ी ने पहला, साक्षी और आराधना की जोड़ी ने दूसरा और एकमप्रीत कौर और कंगना कौंडल की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कयाकिंग में शनाया ने पहला, आर्या ठाकुर ने दूसरा और एंजेलिना चंदेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। केनोइंग में सानिया ठाकुर ने पहला पलक ने दूसरा और दीया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर भी आयोजित हुई जिसमें स्वाति ठाकुर ने पहला, मीना ठाकुर ने दूसरा और श्रेया ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि मुधकर अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर बतौर वशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ प्रॅबंधक एनटीपीसी सीएसआर अंजुला, आयोजक प्रकाश चंद ठाकुर और कोच अंग्रेज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed