Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Players showcased their strength and skill on the first day of the state-level Under-14 sports competition.

Bilaspur News: राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 31 Oct 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Players showcased their strength and skill on the first day of the state-level Under-14 sports competition.
बिलासपुर में शुरू हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स
बास्केटबॉल में सोलन, हमीरपुर और कांगड़ा की टीमों ने दर्ज की जीत
विज्ञापन

फुटबॉल में किन्नौर और ऊना की टीमों ने प्रतिद्वंद्वियों को हराया, शॉटपुट में कांगड़ा प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई) बिलासपुर में आयोजित 41वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रदेश के 12 जिलों से पहुंचे नन्हे खिलाड़ियों ने मैदान पर जीत के लिए पूरा जोर लगाया। बास्केटबॉल और फुटबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जबकि एथलेटिक्स की शॉटपुट स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बास्केटबॉल स्पर्धा में सोलन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंबा को 47-12 के बड़े अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में हमीरपुर ने कुल्लू को 55-10 से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, बिलासपुर और कांगड़ा के बीच हुए मुकाबले में कांगड़ा की टीम ने 24-16 से जीत हासिल की। स्थानीय टीम को अपने ही मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। फुटबॉल स्पर्धा में किन्नौर की टीम ने चंबा को 4-1 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में ऊना की टीम ने शिमला को 4-1 से शिकस्त दी। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शॉटपुट स्पर्धा में कांगड़ा के खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। मंडी के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांगड़ा ने तीसरा स्थान भी अपने नाम किया। पहले दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिता में आगामी दिनों में भी विभिन्न खेल स्पर्धाओं के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों के खिलाड़ी बास्केटबॉल, फुटबॉल, शतरंज, ताइक्वांडो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स की छह स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार आर्थिक सहायता और सम्मान प्रदान कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बिलासपुर में शुरू हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स

बिलासपुर में शुरू हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed