{"_id":"6794e81b91ec39eaa305639a","slug":"players-should-not-be-disappointed-by-defeat-prepare-with-new-energy-dr-malika-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-130924-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार से निराश न हों खिलाड़ी, नई ऊर्जा के साथ करें तैयारी : डॉ. मलिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार से निराश न हों खिलाड़ी, नई ऊर्जा के साथ करें तैयारी : डॉ. मलिका
Sat, 25 Jan 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
-बॉलीबाल मैच में शिवा कॉलेज की टीम ने बल्लू की टीम को 2-1 से हराया
-आज खेले जाएंगे वॉलीबाल चैंपियनशिप घुमारवीं के फाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दो दिवसीय कहलूर वॉलीबाल चैंपियनशिप घुमारवीं के शिवा बीएड कॉलेज में शुरू हुई। चेतना संस्था द्वारा कहलूर वॉलीबाल चैंपियनशिप के नाम से प्रतियोगिता का आयोजन किया का रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने किया।
इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष मलिका नड्डा ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करना चाहिए जिससे आगामी प्रयासों में सफलता मिल सके। सचिव हरीश नड्डा ने इस आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। प्रतियोगिता में खेले गए मैचों में पहला मैच कोठी व डंगार के बीच खेला गया जिसमें डंगार 2-0 से विजेता बना। दूसरे मैच में करलोटी ने ओहर को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में कोठी ने स्टार वाररियर को 2-0 से हराया। घुमारवीं फाइन व डूमेहर के बीच खेले गए मैच में डूमेहर 2-1 से विजेता बना, कठलग ने डीयू की टीम को 2-0 हराया। शिवा कॉलेज की टीम ने बल्लू की टीम को 2-1 से पराजित किया। पपलाह ने जॉर्डन की टीम को 2-0 से हराया। विजेता सभी टीमें अपने अगले राउंड में पहुंच गई हैं। 26 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। हरीश नड्डा ने बताया कि विजेता टीम को 21 हजार की नकद इनाम राशि दी जायेगी। जबकि उपविजेता को 11 हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 हजार इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले तीन स्थानों पर रहने वाली टीमें जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहां पर पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 51 हजार, दूसरे स्थान की टीम को 21 व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार की इनाम राशि दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी, शिवा कॉलेज के प्रबंधक पुरुषोत्तम शर्मा आदि मौजूद रहे।