फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   player beat by public.

मैच के दौरान विवाद, भीड़ ने खिलाड़ियों को पीटा

Mon, 14 Dec 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 14 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
player beat by public.

रौड़ा सेक्टर स्कूल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय बास्केटबाल स्पर्धा में बिलासपुर और सोलन के बीच क्वार्टर फाइनल मैच में मामूली से विवाद के दौरान दर्शकों की भीड़ ने सोलन के खिलाड़ियों को पीट डाला।

विज्ञापन


इस मारपीट में दो खिलाड़ी जख्मी हो गए और मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। पुलिस ने बामुश्किल स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद बढ़त के आधार पर सोलन टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दर्शकों के उत्तेजित होने का खामियाजा मेजबान बिलासपुर टीम को भुगतना पड़ा। मामला रविवार रात का है जब फ्लड लाइट में सोलन और बिलासपुर के बीच क्वार्टर फाइनल का मैच खेला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफ टाइम से पहले सोलन की टीम बढ़त बनाए हुई थी। हाफ टाइम के बाद बिलासपुर ने मैच का पासा पलटते हुए बढ़त बना ली, लेकिन इसके बाद सोलन की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच के अंतिम मोड़ में आगे निकल गई। इसी दौरान गोल दागते हुए हुए फाउल को लेकर मामूली विवाद हुआ और मैच देखने जुटी दर्शकों की भीड़ उत्तेजित होकर मैदान में पहुंच गई। इस दौरान भीड़ ने सोलन के खिलाड़ियों के साथ मारपीट कर दी।

इससे दो खिलाड़ी जख्मी हो गए। वहां तैनात पुलिस टीम ने तुरंत स्थिति को संभाला और स्थिति काबू में की।  लेकिन, घटना में चोटिल खिलाड़ी मैच खेलने में असमर्थ थे।

इसको देखते हुए आयोजन कमेटी ने इस घटना पर खेद प्रकट करते हुए तकनीकी कमेटी से निवेदन किया कि वह इस मामले पर फैसला लें। राज्यस्तरीय स्पर्धा के आयोजन में आयोजकों ने किसी भी तरह की कमी नहीं रखी है। लेकिन, उत्तेजित दर्शकों की गलती का खामियाजा मेजबान बिलासपुर को चुकाना पड़ा।


आयोजकों के आग्रह पर तकनीकी कमेटी ने मौके पर ही बैठक करके सोलन की टीम को विजेता घोषित कर दिया। इसके साथ ही पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बास्केटबाल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि मैच रोमांचक मोड़ पर था। लेकिन, उत्तेजित दर्शकों की वजह से मैच आगे नहीं बढ़ पाया। तकनीकी कमेटी ने बढ़त के आधार पर सोलन को विजेता घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed