Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Permanent taxi stand will be ready in Ghumarwin by March

Bilaspur News: घुमारवीं में मार्च तक तैयार होगा टैक्सी स्टैंड

Wed, 22 Jan 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Permanent taxi stand will be ready in Ghumarwin by March
यहां बनेगा घुमारवीं का टैक्सी स्टैंड । संवाद
सीर खड्ड पुल के पास किया जा रहा निर्माण
विज्ञापन

टैक्सी चालकों को सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग की मिलेगी सुविधा
यातायात व्यवस्था में होगा सुधार, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से मिलेगी मुक्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहर को मार्च तक स्थायी टैक्सी स्टैंड की सुविधा मिल जाएगी। नगर परिषद ने टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए स्थान चिह्नित कर काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद के अनुसार इस परियोजना को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है, ताकि ग्रीष्मोत्सव से पहले सुविधा मिल जाए।
स्थायी टैक्सी स्टैंड का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर सीर खड्ड पुल के बाईं ओर किया जा रहा है। यह स्टैंड न केवल टैक्सी चालकों की समस्याओं का समाधान करेगा, बल्कि यातायात व्यवस्था में सुधार लाने और शहर के जाम की समस्या को भी कम करेगा। पिछले 20 वर्ष से घुमारवीं के टैक्सी चालकों की स्थायी टैक्सी स्टैंड की मांग थी। स्थायी जगह न होने के कारण उन्हें गाड़ियां राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे या अस्थायी जगहों पर खड़ी करनी पड़ती थी। इससे दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। घुमारवीं में लगभग 90 टैक्सियां हैं। स्थायी स्टैंड न होने के कारण टैक्सी चालकों को दिन-रात गाड़ियों को पार्क करने में मुश्किलें आती हैं। शिव टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने इस समस्या को हल करने के लिए नगर परिषद, एसडीएम, और डीएसपी घुमारवीं को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

स्थायी टैक्सी स्टैंड के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में मदद मिलेगी। सीर खड्ड पुल के पास निर्माणाधीन स्टैंड से न केवल टैक्सी चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेमचंद वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed