फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People should do gift deed of land for foot bridge on Rawal Khad: Garg

रावल खड्ड पर फुट ब्रिज के निर्माण के लिए लोग जमीन की करें गिफ्ट डीड:गर्ग

Sat, 06 Aug 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
People should do gift deed of land for foot bridge on Rawal Khad: Garg
ललवान गांव में लोगों की समस्याएं सुनते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजें - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने ग्राम पंचायत गतवाड़ के ललवान गांव में लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने जल शक्ति विभाग, राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
विज्ञापन

गर्ग ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं । क्षेत्र की लगभग सभी प्रमुख सड़कों का सुधार किया जा रहा है। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए पानी के बड़े-बड़े टैंकों का निर्माण किया गया है । लेठवीं आदि क्षेत्र में बोरवेल से भी पानी की समस्या को सुलझाया गया है। हर गांव को पानी की पूरी सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने ललवान गांव की पक्की सड़क से बजाज बस्ती तक पूर्व में श्रमदान से निर्मित संपर्क मार्ग की सोलिंग और पक्का निर्माण करवाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। एनएच 103 से पंजपीरी, भगड़वान, रोहल खड्ड, ललवान, लेठवीं के लिए सड़क और पुल के निर्माण के लिए विधायक निधि से बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने लोगों से सड़क निर्माण के लिए गिफ्ट डीड प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने रावल खड्ड पर फुट ब्रिज के निर्माण के लिए जमीन को विभाग के नाम स्थानांतरित करने के लिए गिफ्ट डीड करने का आग्रह किया। गांव की बिजली की समस्या के निवारण के लिए एक महीने के भीतर ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया और लोगों से इसके लिए सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ललवान गांव में पानी की समस्या को दूर करने के लिए बरसात के बाद हैंडपंप लगा दिया जाएगा । लेठवीं में हैंडपंप का विद्युतीकरण किया जाएगा। उन्होंने श्मशानघाट के रास्ते के सुधार के लिए पंचायत को काम करने का आदेश दिया। इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed