फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People's faith in Ayurvedic medicine has increased: Saijal

लोगों का आयुर्वेदिक चिकित्सा में विश्वास बढ़ा : सैजल

Thu, 14 Jul 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
People's faith in Ayurvedic medicine has increased: Saijal
मैहरी काथला पंचायत में सिद्ध योगी धाम आयुर्वेदिक तथा आध्यात्मिक चिकित्सा और अनुसंधान संस्थान क - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। प्रदेश में आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली लोकप्रिय हो रही है। अधिक से अधिक लोग इस प्रणाली को अपना रहे हैं। यह बात स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने घुमारवीं की मैहरी काथला पंचायत में सिद्ध योगी धाम आयुर्वेदिक तथा आध्यात्मिक चिकित्सा और अनुसंधान संस्थान के उद्घाटन अवसर पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा संस्थान में आयुर्वेद देवव्य प्रश्रय सत्वावजय, युक्ति व्यपाश्रय, अष्टांग योग होम, सदवृत्त, आचार रसायन, समाधि आदि से सभी रोगों का निवारण और इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयास के फलस्वरूप आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सुदृढ़ हुई है। आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थानों को स्तरोन्नत करने के साथ-साथ चिकित्सकों की भर्ती भी की जा रही है। प्रदेश सरकार ने आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रदेश में 4.31 लाख हजार परिवारों को गोल्डन कार्ड जारी किए हैं। मई 2022 तक 1.43 लाख मरीजों के उपचार पर 178 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। हिमकेयर योजना के तहत प्रदेश में 5.97 लाख परिवार पंजीकृत हैं। आज तक 2.84 लाख रोगियों को निशुल्क उपचार दिया गया है। इस पर 266.59 करोड़ रुपये व्यय किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र के रूप में अधिसूचित किया है।
इन केंद्रों में चिकित्सा अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जैसे रोगों की स्क्रीनिंग एवं उपचार सुविधा उपलब्ध है। इन केंद्रों पर सामान्य बीमारी के लिए निशुल्क दवाएं भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed