{"_id":"683c4417b0ae9487d2050944","slug":"people-put-forth-the-problems-of-road-electricity-and-water-before-the-minister-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138098-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लोगों ने रखी मंत्री के सामने सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लोगों ने रखी मंत्री के सामने सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं
Sun, 01 Jun 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निवारण के निर्देश
घुमारवीं विद्युत समस्याओं को दूर करने के लिए उठाए जा रहे कदम : धर्माणी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह घुमारवीं में जनता की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी विभिन्न शिकायत, सुझाव और समस्याएं लेकर पहुंचे। मंत्री ने सभी व्यक्तियों की बातों को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवा दिया।
जनसुनवाई के दौरान प्रमुख रूप से सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य सामाजिक कल्याण से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शेष जटिल समस्याओं को जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। विशेष रूप से क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा सड़के किसी भी समाज और देश की जीवन रेखाएं होती हैं। अच्छी सड़कों से न केवल आवागमन में सुविधा होती है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक प्रगति को भी गति मिलती है। वर्तमान में क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए विभिन्न परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई साल से विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याएं, जैसे लो वोल्टेज, बिजली कटौती और ट्रांसफॉर्मर संबंधी दिक्कतें लगातार सामने आ रही थीं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं।
मंत्री धर्माणी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ करें। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे जनसुनवाई जैसे अवसरों पर बढ़-चढक़र भाग लें और प्रशासन से संवाद बनाए रखें।