फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People left BJP and joined Congress in Kacholi

Bilaspur News: कचोली में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लोग

Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
People left BJP and joined Congress in Kacholi
सड़क का कार्य शुरू कराने के लिए जताया मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री का आभार
विज्ञापन

विकास ठाकुर बोले, मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई जाएंगी क्षेत्र की समस्याएं


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत कचोली में रविवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। कार्यक्रम में कई नेताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। वहीं स्थानीय लोगों ने लागघाट-नाली-पलोंन-डडोग-बड्डू-कचोली सड़क का कार्य मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर और विकास ठाकुर का आभार जताया। बैठक में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में कचोली पंचायत के पूर्व प्रधान स्वर्गीय दौलत राम ठाकुर के बेटे यशपाल ठाकुर, पूर्व प्रधान मीरा देवी, पूर्व वार्ड सदस्य भगतराम ठाकुर और विमल राणा शामिल रहे। यशपाल ठाकुर ने कहा कि स्थानीय विधायक केवल चुनिंदा लोगों को ही लाभ पहुंचा रहे हैं। विधायक निधि का भी उपयोग केवल अपने चहेतों के लिए किया जा रहा है। इससे भाजपा के आम कार्यकर्ता हताश और निराश हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। विकास ठाकुर ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विकास ठाकुर के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कचोली पंचायत के उपप्रधान रोशन लाल, मैथी पंचायत के उपप्रधान श्यामलाल चौधरी, कचोली कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनलाल ठाकुर, जिला 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति के सदस्य सुनील ठाकुर, सूबेदार रामलाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed