फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People kept waiting, the corporation bus left from another route.

Bilaspur News: लोग करते रहे इंतजार, दूसरे रूट से निकल गई निगम की बस

Mon, 27 Oct 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
People kept waiting, the corporation bus left from another route.
निर्देशों के बावजूद पुराने रूट से होकर नहीं गई बस
विज्ञापन

निगम चालक और परिचालक को जारी करेगा नोटिस
एक माह से लेहड़ी, लौहट भदसीं, ललवाण कस्बे में परेशानी झेल रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत लेहड़ी, लौहट, भदसीं, ललवाण कस्बे में यात्री बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बस किसी दूसरे रूट से निकल गई, जिस कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस न आने के चलते कई लोग टैक्सी तो कई पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े। निगम की इस लापरवाही के चलते बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चे खासे परेशान हुए। वहीं निगम ने संबंधित बस के चालक व परिचालक को नोटिस जारी करने की प्रकिया शुरू कर दी है।
बता दें कि उपतहसील के लिंक कस्बों लेहड़ी सरेल, भदसीं, लौहट, ललवाण होकर जाहु-कीरतपुर-चंडीगढ़ बस सेवा चला करती थी, जिसमें इस क्षेत्र के लोग आवाजाही करते थे। स्कूली बच्चों के लिए यह बस बेहद सुविधाजनक थी। इस बस के समय पर कर्मचारी भी समय और अपनी डयूटी पहुंच जाया करते थे। लेकिन पिछले कुछ समय से यह बस रूट बदलकर बाया भराड़ी कर दी गई। बस का रूट बदल देने से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष था। रविवार को अमर उजाला ने इस संबंध में समाचार प्रकाशित कर क्षेत्र के लोगों की मांग को परिवहन निगम के समक्ष रखा, जिसके बाद निगम के अधिकारियों ने तर्क दिया कि दिवाली के चलते किन्ही कारणों से बस का रूट ग्रामीण क्षेत्र से बदलकर बाया भराड़ी किया गया है।
विज्ञापन

बस अड्डा इंचार्ज घुमारवीं जयपाल ने आश्वासन दिया था कि सोमवार से बस को ग्रामीण क्षेत्र वाया लेहड़ी, गुगाल, भदसी होकर भेजा जाएगी। सोमवार को यात्री बस का इंतजार करते रहे लेकिन यह बस लेहरी सरेल न होकर वाया भराड़ी चली गई, जिस कारण यात्री खासे परेशान हुए। लोगों का कहना है कि अगर इस रूट पर बस दोबारा बहाल नहीं करनी थी तो आश्वासन देने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बस अड्डा इंचार्ज घुमारवीं जयपाल ने कहा कि बस के चालक और परिचालक को निर्देश दिए गए कि बस को लेहड़ी सरेल, गुगाल, लौहट, ललवाण होकर चलाया जाए, लेकिन बस क्यों दूसरे रूट से ले आए इसकी जानकारी नहीं है। बस के चालक और परिचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed