फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People have recognized the real face of Congress which roams around with a copy of the Constitution: Satti

लोग पहचान चुके हैं संविधान की काॅपी लेकर घूमने वाली कांग्रेस का असली चेहरा : सत्ती

Thu, 10 Apr 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
People have recognized the real face of Congress which roams around with a copy of the Constitution: Satti
झंडूता भाजपा द्वारा आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मौजूद मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत: भाजपा मीडिय
भाजपा राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी, इसके लिए देश सर्वोपरि
विज्ञापन


झंडूता में आयोजित किया गया भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन वीरवार को आयोजित किया गया। झंडूता और शाहतलाई मंडलों के इस सम्मेलन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने मुख्य अतिथि, जबकि झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई।

सम्मेलन में भाजपा के इतिहास और मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाने भी साधे गए। सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है। भाजपा के लिए देश सर्वोपरि है। जो भी देश का विरोध करेगा, भाजपा उसे मुंहतोड़ जवाब देगी। देश में ज्यादातर समय सत्ता में रही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की काॅपी लेकर घूमने वाली इस पार्टी का असली चेहरा सभी पहचान चुके हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है के नारे काफी पहले से लगते रहे, लेकिन कांग्रेस ने कश्मीर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर का संविधान लागू नहीं होने दिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अदालत के फैसले का सम्मान करने के बजाए तानाशाह शासक की तरह देश में आपातकाल लागू कर दिया था। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर आंदोलन के दौरान केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 5 राज्यों में भाजपा की सरकारें भंग कर दी थीं। देश की जनता ने राष्ट्रविरोधी कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जीतराम कटवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में उपलब्धियों का गौरवशाली इतिहास बन चुका है। ज्यादातर समय सत्ता में रही कांग्रेस के कार्यकाल से तुलना करके इस अंतर को बखूबी समझा जा सकता है।कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शैलजा शर्मा, झंडूता मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, शाहतलाई मंडल अध्यक्ष डाॅ. रामप्रकाश शर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------------
विकास का मुख और बजट का रुख गांवों की ओर मोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐतिहासिक फैसला लेकर इस दिशा में पहला कदम उठाया था। इन्हीं फैसलों का परिणाम है कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आने वाले 4-5 वर्ष में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। अर्थव्यवस्था में मजबूती का प्रभाव झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बखूबी देखा जा सकता है। हिमाचल में पूर्व भाजपा सरकार के समय केंद्र सरकार के सहयोग से इस विधानसभा क्षेत्र में 9 पुल और 14 पेयजल योजनाओं का निर्माण करने के साथ ही सड़कों का नेटवर्क भी मजबूत किया गया। मौजूदा कांग्रेस सरकार का तो हाल ही खराब है। बजट में वृद्धि करने के बजाए उस पर कैंची चला दी गई। गारंटियां पूरी करना तो दूर, कहीं जेसीबी मशीन लगाने पर उसे पैसे देने के भी लाले पड़ रहे हैं। ट्रेजरी 5 माह से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed