फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People frightened by the firing incident outside the quota

Bilaspur News: शहर के सबसे पॉश इलाके में हुए गोली कांड से सहमे लोग

Thu, 20 Jun 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
People frightened by the firing incident outside the quota
-एसपी, डीसी कार्यालय से 100 मीटर पर दिन दिहाड़े चलीं गोलियां
विज्ञापन

-बिलासपुर शहर में हुई घटना से कानून व्यवस्था पर भी उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के सबसे पॉश इलाके में वीरवार को हुए गोली कांड से लोग सहम गए। हैरानी की बात यह है कि एसपी और डीसी कार्यालय से मात्र 100 मीटर दूरी पर जिला कोर्ट के बाहर दिन दिहाड़े गोलियां चलीं। इस घटना के बाद शहर में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों को चिंता सताने लगी है कि वह घर से बाहर निकलने के बाद सुरक्षित भी रहेंगे या नहीं। बिलासपुर जैसे छोटे से शहर में इस तरह की घटना आम बात नहीं है।

वीरवार का दिन बिलासपुर शहर के लोगों के लिए दहशत भरा रहा। कारण था जिला कोर्ट के बाहर दिन दिहाड़े गोलीबारी होना। वीरवार दोपहर को घुमारवीं का सौरभ पटियाल और उसके साथी जिला कोर्ट से जैसे ही बाहर निकले वैसे ही सौरभ पटियाल पर एक व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में एक गोली सौरभ की पीठ पर लगी और दूसरी वहां पर खड़ी पिकअप गाड़ी के शीशे पर लगी। जानकारी के अनुसार सौरभ पटियाल एक मामले में पेशी के लिए जिला कोर्ट आया था। यह मामला 2018 में घुमारवीं पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। इसमें सौरभ पटियाल पर हत्या का प्रयास करने समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट के बाहर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसने किस मकसद से यह हमला किया इसकी अभी छानबीन की जा रही है। वहीं अब सवाल यह उठता है कि हमलावर को लुधियाना से किसने बिलासपुर बुलाया था। इस हमले के पीछे किसी का हाथ है या फिर घायल ने ही खुद पर हमला कराने की कहीं साजिश तो नहीं रची है। वहीं अगर किसी ने यह हमला कराया है तो उसने किसी प्रोफेशनल शूटर को हायर क्यों नहीं किया। देसी कट्टे से यह हमला हुआ है। घटना के पीछे कारण कोई भी हो, लेकिन इससे एक बात साफ हो गई है कि बिलासपुर जैसे शांत शहर में अब हर तरह का माफिया सक्रिय होने लगा है। इससे पहले जिले में नशा माफिया पूरी तरह से हावी है। लेकिन अब दिन दिहाड़े हुए गोलीकांड ने लोगों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed