फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People facing water problem in Bailag village

Bilaspur News: बैलग गांव में पानी की समस्या से जूझ रहे लोग

Thu, 28 Mar 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
People facing water problem in Bailag village
- दो साल पहले बिछी पाइप लाइन से शुरू नहीं हुई आपूर्ति
विज्ञापन

-पुरानी पाइप लाइन से कम मात्रा में आ रहा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत डमली के बैलग गांव में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दो साल पहले बिछाई गई पाइप लाइन से आज तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। पुरानी लाइन से लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने जल शक्ति विभाग से मदद की गुहार लगाई है।

स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, रोशन लाल, प्रेमलाल, सतीश कुमार, अमरनाथ, जगदीश, मनोज, विनोद कुमार, अनिल कुमार, राजू, पिंकू, कृपाराम, जयराम, सत्यदेव, मस्तराम, बाबूराम और सुखदेव ने बताया कि पंचायत की ओर से बैलग में एक टैंक बनाया गया है। दो साल पहले नई पाइप लाइन भी बिछाई गई है, लेकिन अभी तक उस टैंक में पानी की आपूर्ति नहीं गई है। लोगों ने बताया कि इससे कोठी गांव में जो टैंक बना हुआ है, उससे यदि पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाए तो ग्रामीणों को राहत मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरानी लाइन से आपूर्ति हो रही है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। करीब 30 से 35 परिवारों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया कि गर्मी शुरू हो गई है, इसलिए इस कार्य को शीघ्र कराकर उन्हें राहत प्रदान की जाए। उधर सहायक अभियंता अमन ठाकुर ने बताया कि इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इस इस कार्य को जल्द ही पूरा कराएंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed