फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People enjoyed wrestling skills on second day of Nalvaadi fair

नलवाड़ी मेला कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाया दमखम

Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
People enjoyed wrestling skills on second day of Nalvaadi fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई नामी पहलवानों ने जोर-आजमाइश की तथा अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर जीत राम कटवाल ने कहा कि मेले-त्योहार और कुश्ती जैसी ग्रामीण खेलें हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके आयोजन से न केवल हमारी लोक संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्द्धन होता है बल्कि नई पीढ़ी भी हमारी इस समृृद्ध संस्कृृति से रूबरू होती है। इस तरह के आयोजन लोगों का भरपूर मनोरंजन भी करते हैं।
विज्ञापन

मेलों में कुश्ती और अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को भी बेहतर मंच उपलब्ध होता है। इससे पहले एसपी एवं नलवाड़ी मेला खेल उपसमिति के अध्यक्ष एसआर राणा ने विधायक जीत राम कटवाल का स्वागत किया तथा उन्हें नलवाड़ी मेले के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न खेल गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed