फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are troubled due to power cut in Barthi and surrounding areas

Bilaspur News: बरठीं और आसपास के इलाके में बिजली कटौती से लोग परेशान

Sat, 13 Sep 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 13 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to power cut in Barthi and surrounding areas
बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, व्यवसायी और वेल्डिंग मजदूर भी हुए परेशान
विज्ञापन

खराब ही नहीं, बल्कि साफ मौसम में भी कटौती से हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं( बिलासपुर)। बरठीं, सुन्हाणी, बड़गांव और बलोह के निवासी अक्सर बिजली की बार-बार कटौती से त्रस्त हैं। इस समस्या के कारण न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि छात्रों की पढ़ाई और स्थानीय व्यापार भी ठप पड़ गया है।

बिजली उपभोक्ताओं ललित चंदेल, मनोज कुमार, सुनीत सिंह, राजेश कुमार, सुशील कुमार, बलदेव दास, कृष्ण चंद, राहुल ठाकुर, प्यारेलाल, चिरंजी लाल और मोनू ने बताया कि दिन और रात के अलग-अलग समय में बिजली कटने की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं के नजदीक होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं, दुकानदारों और वेल्डिंग मजदूरों का काम भी प्रभावित हो रहा है। कहा कि सिर्फ खराब मौसम में ही नहीं, बल्कि साफ मौसम में भी बिजली बोर्ड की ओर से घोषित कटौती हो जाती है। उन्होंने कहा कि बोर्ड इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में रोष है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता हरबंस लाल शर्मा और कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली आमतौर पर सुचारू रहती है। हालांकि, कंदरौर या कांगू से किसी तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। उन्होंने कहा कि शनिवार को नाल्टी में एचटी लाइन टूटने के कारण 33 केवी मुख्य आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जहां नसवाल और झंडूता सब स्टेशन की 33 केवी मुख्य क्रॉसिंग है। लेकिन अब बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed