Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are troubled by the dust flying from Chhat-Jhanduta via Kohina road

Bilaspur News: छत-झंडूता वाया कोहिना सड़क से उड़ रही धूल से लोग परेशान

Mon, 09 Jun 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 09 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the dust flying from Chhat-Jhanduta via Kohina road
छह-कोहिना सडक़ पर उड़ती धूल। संवाद
विस्तारीकरण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ रही धूल
विज्ञापन


लोगों ने जल्द टारिंग और पानी के छिड़काव करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की छत-झंडूता वाया कोहिना सड़क का विस्तारीकरण कार्य लोगों के मुसीबत बन गया है। इस निर्माणाधीन सड़क से उड़ रही धूल से आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान है।
सड़क पर करीब एक माह पहले पत्थर और मिट्टी का कार्य कर दिया गया था, लेकिन अब टारिंग का काम जल्द नहीं होने से वाहनों के गुजरने से मिट्टी उड़ रही है। लोगों ने मांग की है कि सड़क पर जल्द टारिंग की जाए या समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजकुमार धीमान, प्रदीप चंदेल, संजीव चंदेल, राज चंदेल, बलदेव शर्मा, अश्विनी दीवान, कमल शर्मा, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, श्यामलाल, शक्ति सिंह ने बताया कि एक माह पहले सड़क को चौड़ा कर इस पर मिट्टी, पत्थर आदि को बिछा दिया गया था, लेकिन अब टारिंग का कार्य जल्द नहीं होने से सड़क पर बिछाई मिट्टी उड़ रही है। यह सड़क किरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित छत से शुरू होती है और कोहिना होते हुए झंडूता तक जाती है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही दिनभर रहती है। जब भी कोई वाहन गुजरता है तो सड़क से भारी धूल उठती है और वह आसपास के घरों में चली जाती है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि जब तक टारिंग का काम नहीं होता है तब तक सड़क समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जाए। साथ ही टारिंग का काम छत की तरफ से शुरू किया जाए। क्योंकि इस ओर अधिक रिहायशी क्षेत्र है। उधर, ग्राम पंचायत डमली की प्रधान वंदना कुमारी ने बताया कि इस बारे प्रशासन से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

कनिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही सड़क पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी। सड़क पर टारिंग का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed