{"_id":"681dea2d314396e3b1093a64","slug":"people-and-public-representatives-protested-against-shifting-of-bilaspur-nagar-palika-office-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-136783-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लोगों और जनप्रतिनिधियों ने किया बिलासपुर नप कार्यालय को शिफ्ट करने के विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लोगों और जनप्रतिनिधियों ने किया बिलासपुर नप कार्यालय को शिफ्ट करने के विरोध
Fri, 09 May 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 09 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
बोले, डियारा सेक्टर से कार्यालय शिफ्ट करने की कोशिश हुई तो चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर नगर परिषद कार्यालय को डियारा सेक्टर से रौड़ा सेक्टर में नवनिर्मित सीएलसी भवन में शिफ्ट करने के विरोध में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि आ गए हैं।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस कार्यालय को बिलासपुर से स्थानांतरित करने की कोशिश की जाती है तो वह इसे रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। आवश्यक हुआ तो जिला प्रशासन का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। लोगों में आक्रोश है कि इस भवन को वह किसी भी कीमत पर स्थानांतरित नहीं होने देंगे। प्रेस को दिए बयान में पूर्व पार्षद केश पठानिया, हर्ष मेहता, अभय गुप्ता, श्री राम नाटक समिति के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश खजूरिया, पूर्व कर्मचारी नेता राम सिंह ने उक्त विवादित मसले पर स्पष्टीकरण देने का आग्रह किया है कि वह जनता को बताएं कि बिलासपुर नगर परिषद के कार्यालय को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव बैठक में पास किया गया है या फिर यह निर्णय उनके ऊपर थोपा गया है। इन लोगों ने कहा है कि डियारा सेक्टर में इक्का-दुक्का कार्यालय हैं, जिससे इस क्षेत्र की थोड़ी बहुत अर्थव्यवस्था निर्भर है। यही नहीं यहां पर पार्किंग की कोई दिक्कत नहीं है। डियारा सेक्टर में अंतरराज्जीय बस अड्डा को भी यहां से स्थानांतरित करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। इसे भी किसी सूरत में बदलने नहीं देंगे। इन लोगों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि नगर परिषद कार्यालय को बदलने की मंशा पर जनता की समस्या को देखते हुए तुरंत प्रभाव से इसे रोकने के प्रयास करें अन्यथा जनता को लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।