{"_id":"68a5ca466ec530b9d90373ef","slug":"pensioners-will-be-verified-through-e-kalyan-mobile-app-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-142775-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ई-कल्याण मोबाइल एप से होगा पेंशनरों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ई-कल्याण मोबाइल एप से होगा पेंशनरों का सत्यापन
Wed, 20 Aug 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
31 अगस्त तक अनिवार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगे घर-घर जाकर पूरी प्रक्रिया
जिले में 49,179 लाभार्थी ले रहे हैं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ
एक से अधिक पेंशन लेने वालों की पहचान कर पेंशन रोकने की होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का सत्यापन अब ई-कल्याण मोबाइल एप के माध्यम से शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा करवाई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति एक साथ एक से अधिक पेंशन योजनाओं का लाभ न ले रहा हो।
जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल ने बताया कि इस समय जिले के 49,179 पेंशनधारी वृद्धावस्था, विधवा/परित्यक्ता/एकल नारी, दिव्यांग, कुष्ठ रोगी और ट्रांसजेंडर श्रेणी के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। सभी पेंशनधारियों का सत्यापन 31 अगस्त, 2025 तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। कहा कि सत्यापन के दौरान लाभार्थियों को आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र तथा बैंक/डाकघर खाता संख्या जिसमें पेंशन मिलती है, प्रस्तुत करनी होगी। साथ ही, आधार को पेंशन खाते से जोड़ा जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी ने पेंशनधारकों से अपील की है कि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाकर समय पर सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि आगे चलकर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।