फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners who have completed 75 to 80 years of age were honored

Bilaspur News: 75 से 80 साल तक की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर को किया सम्मानित

Mon, 17 Jun 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pensioners who have completed 75 to 80 years of age were honored
- सदर खंड और शहरी इकाई ने मनाया संघ का स्थापना दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड और शहरी इकाई की ओर से संघ का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को बाबा नाहर सिंह मंदिर परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर खंड प्रधान दौलत राम चौहान और शहरी इकाई के प्रधान रविंद्र नाथ भट्टा ने की।

समारोह में सेवानिवृत्त उपनिदेशक शिक्षा विभाग सदा राम कौंडल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक में सदर खंड सचिव राम प्रकाश ने दिवंगत पेंशनर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान 75 से 80 साल तक की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर प्रेमलाल सोनी, किशोरी लाल ठाकुर, बिशन दास मन्हस, दुर्गू राम, परसीनो देवी, गुलाबी देवी, कृष्णी देवी, जगत पाल विशिष्ठ, हरदेई, जीतराम, अनुसूया गर्ग, कुंता गुप्ता, निक्की देवी, विद्या गांधी, श्याम लाल कौंडल, राजेंद्र कुमार शर्मा, शेर सिंह, आदर्श मेहता, आरपी पठानिया को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। बैठक में जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय लाभों के बारे में चर्चा की गई। जुलाई 2022 से डीए और एरियर के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी की आगामी बैठक में जेसीसी का गठन करने का आग्रह किया जाएगा। सभी लंबित देय लाभों को देने के बारे में सरकार से प्रस्तावना की जाएगी। बैठक में जिला महासचिव चेतराम वर्मा, डीआर चौहान, गोपाल शर्मा, जेके नड्डा, हुकुम सिंह ठाकुर, जगदीश दिनेश, सदा राम कौंडल, सुशील पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed