फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners expressed their anger by taking out a rally in Ghumarwin.

Bilaspur News: पेंशनरों ने घुमारवीं में रैली निकाल कर जताया रोष

Mon, 29 Sep 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pensioners expressed their anger by taking out a rally in Ghumarwin.
घुमारवीं में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पेंशनर। संवाद
एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय लाभ न देने पर पेंशनरों ने जताई कड़ी आपत्ति



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं खंड और जिला कार्यकारिणी की आम सभा सोमवार को आंबेडकर भवन घुमारवीं में हुई। आम सभा के बाद पेंशनरों ने शहर में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया और एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। रैली में करीब 260 पेंशनरों ने भाग लिया।


सभा की अध्यक्षता शहरी इकाई प्रधान हरि सिंह ठाकुर और खंड प्रधान सुनील दत्त शर्मा ने की। सभा की शुरुआत दिवंगत पेंशनरों और प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद रैली शहर में रोष रैली निकाली गई और प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में विशेष रूप से जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को अब तक वित्तीय लाभ न देने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की गई। वक्ताओं ने इसे सरकार की गंभीर उपेक्षा बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही न्यायोचित मांगें नहीं मानी जाती तो जिला मुख्यालय में एक विशाल सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पेंशनर आहुति डालकर सरकार को चेतावनी देंगे। सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया और स्पष्ट किया कि पेंशनर अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनरों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा प्रदेश की सेवा में लगाया है और सेवानिवृत्ति के बाद उनके साथ इस तरह का अन्याय अस्वीकार्य है। इस अवसर पर राज्य प्रधान आत्माराम शर्मा के उस निर्णय का भी समर्थन किया गया जिसमें सभी पेंशनर की ओर से एक दिन की बेसिक पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में आपदा सहायता के लिए दान देने का प्रस्ताव रखा गया। एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि संघर्ष की राह अपनाने से पहले ही पेंशनरों की मांगें मान ली जाएं, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मंच संचालन महासचिव रवि कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला प्रधान जगदीश दिनेश, महासचिव नरोत्तम धीमान, वरिष्ठ उपप्रधान कर्म देव गौतम, प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान लेख राम कौंडल, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल शर्मा, प्रदेश उप प्रधान अश्विनी कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

घुमारवीं में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पेंशनर। संवाद

घुमारवीं में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पेंशनर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed