फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners demanded the release of 10% dearness allowance on Diwali.

Bilaspur News: पेंशनरों ने दिवाली पर 10 फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने की उठाई मांग

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pensioners demanded the release of 10% dearness allowance on Diwali.
बिलासपुर के डियारा में आयोजित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत: पेंशनर
सदर और शहरी इकाई की बैठक में लंबित बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने की मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई की संयुक्त बैठक बुधवार को डियारा सेक्टर स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में वरिष्ठ पेंशनर भीषम गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन खंड सचिव राम प्रकाश ने किया। बैठक शुरू होने से पहले दिवंगत पेंशनरों और फूलां चंदंल की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते में से दिवाली के अवसर पर कम से कम 10 प्रतिशत की किस्त जारी करने की मांग की। सुशील पुंडीर ने कहा कि सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ते के बजाय केवल तीन प्रतिशत ही जारी किया है, जबकि 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता कई महीनों से लंबित है। अश्वनी चंदेल ने कहा कि कुछ विरोधी तत्व पेंशनरों के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की लंबित बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने की भी मांग उठाई गई। बैठक में प्यारे लाल कौशल, देवराज अवस्थी, राज कुमार शर्मा, अमर नाथ शर्मा, बुद्धि सिंह, प्रेम लाल पाराशर, जय कृष्ण शर्मा सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed