{"_id":"6846f078f830116cd40fe724","slug":"pensioner-union-sadar-khands-annual-convention-on-19th-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-138561-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेंशनर संघ सदर खंड का वार्षिक अधिवेशन 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेंशनर संघ सदर खंड का वार्षिक अधिवेशन 19 को
विज्ञापन
बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुई पेंशनर एवं शहरी इकाई की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सोमवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता शहरी इकाई के प्रधान रविंद्र नाथ भट्टा ने की।
बैठक में पूर्व दिवंगत पेंशनर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सचिव राम प्रकाश ने बताया कि बैठक में 19 जून को खंड स्तरीय वार्षिक अधिवेशन धौलरा मंदिर में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 75 साल की आयु पूरी कर चुके पेंशनर को सम्मानित किए जाने बारे विचार-विमर्श किया गया। मुख्य सलाहकार प्रदेश कार्यकारिणी जेके नड्डा ने एसोसिएशन को मजबूत बनाए रखने और यथावत बनाने की अपील की। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी से आग्रह किया कि आजीवन सदस्यता शुल्क को पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये और वार्षिक सदस्यता शुल्क को सौ रुपये से बढ़ाकर दो सौ रुपये किया जाए। पंजीकरण शुल्क बीस रुपये ही रखा जाए। उन्होंने कहा कि आजीवन सदस्यता ग्रहण कर चुके सदस्यों से पांच सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क लिए जाने की अधिसूचना जारी की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य कार्यकारिणी द्वारा समन्वय समिति बनाकर प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव शीघ्र करवाए जाएं। बैठक में सुशील पुंडीर, जेके नड्डा, रमेश मिन्हास, अश्वनी कुमार, पुरुषोत्तम दत, गोपाल शर्मा, प्रकाश चंद, जय कृष्ण शर्मा, रविंद्र नाथ भट्टा ने सरकार से आग्रह किया गया कि डीए की लंबित किश्तें, वेतन निर्धारण की बकाया राशि और लीव इनकैशमेंट का बकाया शीघ्रता से एकमुश्त जारी किया जाए। इस बैठक में एसएल पंवर, नंदलाल राही, राम लाल चंदेल, नगीन चंद, भगत राम, प्रेम लाल, सुमन कुमार, तेज राम, प्रेम लाल, कर्म सिंह, प्रेम सिंह, सुंदर शर्मा, बाबू राम, एसआर कौंडल, राजेंद्र कुमार, प्रकाश ठाकुर, अब्दुल मजीद, हुकुम चंद आदि ने भाग लिया।