{"_id":"3d90f84d66ad81340d0337daec977d35","slug":"pension-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद को इंटक देगी 500 प्रतिमाह पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद को इंटक देगी 500 प्रतिमाह पेंशन
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Sun, 14 Feb 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटक से संबंधित आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच एंड कंट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान सीता राम सैनी, महासचिव जगतार सिंह बैंस, सुरजीत राणा, वित्त सचिव विनोद चौधरी और उनकी राज्य कार्यकरिणी के समस्त सदस्यों ने यूनियन के माध्यम से बेरोजगार अक्ष्ाम विनोद को 500 रुपये प्रति माह अपंगता पेंशन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यूनियन के राज्य प्रधान ने जिला बिलासपुर की तहसील भराड़ी के गांव चलालडू के स्वर्गीय रूप सिंह के पुत्र विनोद कुमार जोकि पूर्ण रूप से अक्षम है, उनको एक जनवरी 2015 से फरवरी 2016 तक 500 रुपये के हिसाब से 7000 रुपये का चेक इंटक कार्यालय घुमारवीं में दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्य वित्त सचिव विनोद चौधरी, जिला इंटक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह सहगल, महिला इंटक की अध्यक्ष पूनम शर्मा और आनंद किशोर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विनोद कुमार के पिता लोक निर्माण विभाग बिलासपुर में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे और उनका 2010 में सरकारी सेवा के दौरान निधन हो गया था। विनोद ने आईटीआई से एक वर्ष का कंप्यूटर ट्रेड का कोर्स पूरा कर रखा है।
उन्होंने करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए आवेदन भी किया है। प्रेस को जारी ब्यान में यूनियन के राज्य प्रधान सीताराम सैनी ने कहा कि इंटक विनोद कुमार को 500 रुपये की पेंशन प्रति माह तब तक देती रहेगी जब तक उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिल जाती है।