फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Patwari, Kanungo will leave additional charge from tomorrow if demand is not met

Bilaspur News: मांग नहीं मानी तो कल से अतिरिक्त कार्यभार छोड़ेंगे पटवारी, कानूनगो

Tue, 23 Jul 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Patwari, Kanungo will leave additional charge from tomorrow if demand is not met
-जिला महासंघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ बिलासपुर ने मांगों को लेकर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि सरकार मांगों पर विचार नहीं करती है तो 25 जुलाई से पटवारी और कानूनगो अतिरिक्त कार्यभार छोड़ देंगे। ज्ञापन में महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार के उदासीन रवैये के प्रति 17 जुलाई को कुल्लू में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में सभी 12 जिलों से प्रतिनिधि शामिल हुए और बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सतीश चौधरी ले की थी। इसमें निर्णय लिया गया था कि अगर सरकार 24 जुलाई तक महासंघ की मांगों को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 25 जुलाई से प्रदेश के सभी पटवारी और कानूनगो अतिरिक्त कार्यभार छोड़ने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। बता दें कि संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ स्टेट कैडर बनाने के फैसले का लगातार विरोध कर रहा है और इसे वापस लेने की मांग कर रहा है। इस मौके पर महासंघ के प्रधान सुनील दत्त जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed