फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Patwari, Kanungo from across the district on mass leave

Bilaspur News: जिले भर के पटवारी, कानूनगो सामूहिक अवकाश पर

Tue, 25 Feb 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 25 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Patwari, Kanungo from across the district on mass leave
-राज्य कैडर के विरोध में कल भी रहेगा सामूहिक अवकाश
विज्ञापन

-लोगों को उठानी पड़ेगी परेशानी, नहीं होंगे राजस्व कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार की ओर से पटवारी कानूनगो को राज्य कैडर बनाए जाने के विरोध में जिले भर के पटवारी और कानूनगो मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। 27 फरवरी को भी पटवारी, कानूनगो सामूहिक अवकाश पर रहेंगे जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

प्रदेश संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ बिलासपुर इकाई ने प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सरकार के निर्णय का विरोध जताया। जिले के सभी उपमंडलों से पटवारी और कानूनगो मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर बिलासपुर में एकत्रित हुए और अधिसूचना का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार राज्य संवर्ग के अपने निर्णय को वापस नहीं लेती है और बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं करती है, तो आगामी समय में प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मिलकर संघर्ष होगा। बलवान कमेटी में कानूनगो से नायब तहसीलदार का पदोन्नति कोटा 60 प्रतिशत से 80 प्रतिशत किए जाने के साथ अन्य उचित मांगें है। इस बारे में सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आंदोलन की आगामी रूपरेखा प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार बनाई जाएगी। इस मौके पर इकाई प्रधान सुनील दत्त जोशी, महासचिव भारत भूषण, प्रेस सचिव पवन कुमार, सहसचिव राकेश शर्मा के अलावा क्षेत्रीय कानूनगो देवराज, सदर कानूनगो सुमन कुमार, पटवारी रमेश कुमार, राज कुमार सहित अन्य पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed