{"_id":"37453b5927e84a474d7d34f97e995a47","slug":"panchyat-election-hindi-news-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद के पर्चे एसडीएम कार्यालय में होंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद के पर्चे एसडीएम कार्यालय में होंगे जमा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में पंचायत चुनाव का डंका बज गया है। मंगलवार सुबह दस बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य में दूसरे चरण के मतदान के लिए तीन दिनों तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया होगी। जिला पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
उनके अनुसार जिला परिषद के लिए एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। जिला परिषद के बामटा, धार टटोह, छकोह, कोटला, कुटैहला, तरसूह के नामांकन एसडीएम कार्यालय सदर में भरे जाएंगे, जबकि हटवाड़, डंगार, कोठी, पट्टा, बरठीं, बैहना-ब्रह्मणा, जेजवीं और समोह के लिए घुमारवीं एसडीएम कार्यालय में नामांकन होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा बीडीसी के नामांकन पत्र संबंधित तहसीलदार के कार्यालय में दाखिल किए जाएंगे। उधर, नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। नामांकन दाखिल करने के लिए कई प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।