फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panchayati Raj system to be expanded soon in Jammu and Kashmir.

Bilaspur News: जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा पंचायती राज संगठन का विस्तार

Sun, 06 Sep 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj system to be expanded soon in Jammu and Kashmir.
हीरा पाल सिंह का पांच दिवसीय दौरा, पंचायत-निकाय चुनाव में देरी का मुद्दा उठेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी ठाकुर हीरा पाल सिंह 7 से 11 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दौरे की शुरुआत कठुआ से होगी। इसके बाद जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और बांदीपोरा समेत अन्य जिलों में संगठन सृजन अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठकें कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संगठन को जल्द नया स्वरूप दिया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जिलों के कोऑर्डिनेटर और जोनल कोऑर्डिनेटर भी घोषित किए जाएंगे। हीरा पाल सिंह ने कहा कि पंचायतों, नगर निकायों और नगर निगमों के चुनाव में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इसके लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं और मुख्यमंत्री से मुलाकात का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed