{"_id":"6a256f033c269eabe80416f8","slug":"panchayat-representatives-were-honored-in-jhanduta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161280-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
Sun, 07 Jun 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
झंडूता में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते भाजपा विधायक व अन्य। स्रोत: भाजपा
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से किया विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में रविवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। झंडूता में आयोजित समारोह में क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
नवनिर्वाचित जिला परिषद व बीडीसी सदस्यों तथा पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों व वार्ड सदस्यों को पटका पहनाकर और बाबा बालक नाथ की तस्वीर भेंट करके सम्मानित करने के साथ ही उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता का विश्वास जीतने पर बधाई व शुभकामनाएं भी दीं। जीतराम कटवाल ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई हैं। किसी भी प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए उसके गांवों और पंचायतों का मजबूत होना जरूरी है। इसी से राष्ट्र भी सशक्त बनेगा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जिन्हें लोगों का आशीर्वाद मिला है, वे अब केवल किसी पंचायत या वार्ड के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि गांवों के विकास, जनसेवा और जनता की आकांक्षाओं के वाहक भी हैं।
जनता ने उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ अपना नुमाइंदा चुना है। विकास कार्यों में राजनीति नहीं, बल्कि जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। अपने क्षेत्र में विकास, जनसेवा और पारदर्शिता के माध्यम से उस विश्वास को और अधिक मजबूत करना उनका दायित्व है। इससे वे न केवल लोगों की कसौटी पर खरा उतरेंगे, बल्कि उनके दिलों में अमिट छाप भी छोड़ेंगे। इसी भावना के साथ केंद्र सरकार के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र ने देश को नई दिशा दी है। यही मंत्र पंचायतों को भी नई पहचान देगा। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों को भी पंचायतों की प्राथमिकताओं में शामिल करने का आह्वान किया। बाद में उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करके उनका समाधान करने का आश्वासन भी दिया।