फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panchayat meeting panchayat meeting

Bilaspur News: नशे कारोबार में संलिप्त युवाओं का परिवार होगा पंचायत की सुविधाओं से वंचित

Tue, 11 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
panchayat meeting panchayat meeting
गतवाड़ पंचायत ने प्रस्ताव लाने का लिया फैसला, नशे के खिलाफ चलाया जाएगा जागरुकता अभियान
विज्ञापन

पदाधिकारी बोले, युवाओं का नशे की गर्त में जाना समाज के लिए चिंता का विषय
अभिभावकों से की सतर्क रहने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। नशे के सेवन और कारोबार में अगर कोई युवा संलिप्त पाया गया तो उसके परिवार को पंचायत की सुविधाओं से वंचित किया जाएगा। भराड़ी उपतहसील की ग्राम पंचायत गतवाड़ ने बैठक में यह प्रस्ताव लाने का फैसला लिया है। पंचायत ने नशे के बढ़ते प्रकोप और उसके दुष्प्रभावों से युवाओं को बचाने के लिए जागरुकता अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया है।
प्रधान नवल बजाज, उपप्रधान अजय शर्मा ने विशेष बैठक के दौरान इस अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिले की कुछ और पंचायतों ने भी नशे को रोकने के लिए इस तरह के निर्णय लिए हैं। अब इस पंचायत के आगे आने से इस अभियान में सामाजिक भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

प्रधान नवल बजाज ने कहा कि नशा युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। माता-पिता बच्चों को बेहतर शिक्षा और जीवन स्तर देने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन युवाओं का नशे की गर्त में जाना समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले अभिभावकों को सतर्क होना पड़ेगा। अजय शर्मा ने बताया कि पंचायत ने सख्त निर्णय लिया है कि यदि कोई युवक या युवती नशे के सेवन या कारोबार में शामिल पाया जाता है तो उसके परिवार को पंचायत की सुविधाओं से वंचित करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने से समाज को नशे से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के हर वार्ड और गांव में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पंचायत ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों, युवक मंडलों, महिला मंडलों और समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग की अपील की है। बैठक में पंचायत समिति सदस्य चमन लाल शर्मा, वार्ड सदस्य शशि, सुनीता, नीलम, शंकुतला, बनिता और देवराज उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ये सुविधाएं नहीं मिलेंगी
पंचायत स्तर पर लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं। सरकार पंचायत के माध्यम से लोगों को इन सुविधाओं का लाभ पहुंचाती है। इसमें आईआरडीपी, बीपीएल, मनरेगा, सरकारी अनुदान पर अन्य कार्य, घर बनाने के लिए पैसे की स्वीकृति, जल भंडारण टैंक आदि सुविधाएं शामिल हैं। पंचायत की आमसभा की बैठक में इन सुविधाओं पर स्वीकृति ली जाती है। यदि नशे के कारोबार में कोई संलिप्त पाया जाता है तो उन्हें ये सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed