फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panchayat elections: Polling personnel rehearse, 650 personnel involved

पंचायत चुनाव : मतदान कर्मियों की हुई रिहर्सल, 650 कर्मी शामिल

Fri, 22 May 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 22 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Polling personnel rehearse, 650 personnel involved
पंचायती राज चुनाव कराने के लिए किसान भवन में दिए गए प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारी। स्रोत: प्रशास
बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स और मतदान प्रक्रिया की बारीकियां समझाईं
विज्ञापन

किसान भवन में दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विकासखंड सदर बिलासपुर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में किसान भवन बिलासपुर में पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण एवं चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में करीब 650 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विकास खंड अधिकारी सदर विजय कुमार और पंचायत इंस्पेक्टर महेंद्र ने चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पंचायत चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को अपनी भूमिका पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निभानी होगी। अधिकारियों ने कर्मचारियों को बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स के सही उपयोग की जानकारी देते हुए मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं का अभ्यास भी करवाया। इसके अलावा चुनाव में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न आवश्यक प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा मतपत्र पर सही तरीके से मोहर लगाने की प्रक्रिया, मतदाता सूची के प्रभावी उपयोग तथा मतदान से संबंधित ऑनलाइन डाटा एंट्री के बारे में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है ताकि मतदान निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने भी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी हासिल करते हुए संभावित परिस्थितियों के समाधान को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

पंचायती राज चुनाव कराने के लिए किसान भवन में दिए गए प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारी। स्रोत: प्रशास

पंचायती राज चुनाव कराने के लिए किसान भवन में दिए गए प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारी। स्रोत: प्रशास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed