फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panchayat election in bilaspur.

नामांकन भरने के बाद मैदान में कूदे उम्मीदवार

Fri, 18 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 18 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
panchayat election in bilaspur.

जिला की पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया वीरवार को

विज्ञापन
थमने से अब दावेदार मैदान में खुलकर कूद गए हैं। दावेदारों ने शुक्रवार को डोर टू डोर प्रचार अभियान शुरू कर दिया।

हालांकि दावेदारों को अभी तक चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं हुए हैं, लेकिन बावजूद इसके प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर जाकर दस्तक देने में जुट गए हैं। बिलासपुर जिला की सर्द फिजाओं में चुनावों ने पूरी तरह से गर्माहट भर दी है। बिलासपुर की 151 पंचायतों में एक, तीन और पांच जनवरी को मतदान होगा।

तीन चरणों में होने वाले मतदान में मतदाता वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद के उम्मीदवारों का चुनाव करेंगे। बिलासपुर जिला में लगभग पौने तीन लाख मतदाता मतदान करेंगे।

मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी कई तरह के लोक लुभावने वायदे कर रहे हैं। जिला परिषद से लेकर वार्ड पंच के लिए दावेदारों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए प्रत्याशी पूरा जोर लगा रहे हैं। जगह-जगह रिश्तेदारी निकाली जा रही है।

मनाने का दौर भी जारी
एक पद पर कई-कई नाम आने से अब सहमति बनाने के लिए मनने-मनाने का दौर भी जारी हो गया है। सहमति बनाने के लिए भी लोगों में चर्चा चली हुई है। एक-दूसरे के पक्ष में बैठाने की बातें चल रही है। गणना का आकलन करके बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। 21 दिसंबर को दावेदारों का नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed