{"_id":"62e575e7be303e0a150f4d77","slug":"panchayat-election-bilaspur-news-sml4168909199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव में सात वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव में सात वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में पंचायत के उपचुनाव में शनिवार को नाम वापसी के बाद सात वार्ड सदस्य प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। इन्हें निर्वाचित अधिकारी की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।
जिले में सात वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों और दो उपप्रधानों के रिक्त पदों पर उपचुनाव होने हैं। वार्ड सदस्यों के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से चार ने प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद सभी सात वार्डों पर एक-एक प्रत्याशी रह गया। इन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। यह वार्ड सदस्य उपमंडल सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरोहा के वार्ड नंबर-5(सिल्ह), ग्राम पंचायत चांदपुर के वार्ड नंबर-4(खन्न), घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाबला के वार्ड नंबर-2(दाड़ी), उपमंडल झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत निहाण के वार्ड नंबर-2(रैली), ग्राम पंचायत बडगांव के वार्ड नंबर-9(रडोह), उपमंडल श्री नयनादेवी जी के अंतर्गत ग्राम पंचायत नकराणा के वार्ड नंबर-5(ओयल) और ग्राम पंचायत टाली के अंतर्गत वार्ड नंबर-9(टाली) के लिए चुने गए हैं।
उधर, उपमंडल श्री नयनादेवी जी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटखास और उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलासला में उपप्रधान के पदों पर उपचुनाव होगा। इन पदों पर उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान 10 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, जिला पंचायत अधिकारी शशी बाला ने बताया कि सात वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि उपप्रधानों के दो रिक्त पदों पर 10 अगस्त को मतगणना की जाएगी।