{"_id":"679f72c9e8964331fe06d38e","slug":"panch-kundiya-yagya-performed-on-vasant-panchami-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-131370-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वसंत पंचमी पर हुआ पांच कुंडीय यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वसंत पंचमी पर हुआ पांच कुंडीय यज्ञ
Sun, 02 Feb 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में पांच कुंडीय यज्ञ करते अखिल विश्व गायत्री परिवार व अन्य । संवाद
-गायत्री परिवार बिलासपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर में वसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पांच कुंडीय यज्ञ हुआ, जिसमें सैकड़ों गायत्री परिजनों ने भाग लिया।
जिला संयोजक परिवेश शर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार वसंत पंचमी कार्यक्रम को गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य जी के आध्यात्मिक जन्मदिन के रूप में मनाता है। आचार्य ने वसंत पंचमी के अवसर पर ही गायत्री मंत्र को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया था। आज पूरे विश्व भर में गायत्री परिवार आध्यात्मिक जन जागरण और सदविचारों के प्रसार के लिए कार्य कर रहा है। गायत्री परिवार पूरे 80 देशों में अपना कार्य कर रहा है। भारत में भी 15 करोड़ गायत्री परिजन गायत्री मंत्र और यज्ञ और भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार का कार्य कर रहे हैं।
बसंत पंचमी के अवसर पर आज गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर में युवा संस्कृति मंडल का भी गठन किया गया। इसमें स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को जोड़ा गया। इस अवसर पर सरस्वती माता का पूजन भी किया गया।